इस राज्य में पहली बार एक दिन में मिले 3000 से अधिक कोरोना केस, देखें राज्यवार आंकड़ों की लिस्ट

इस राज्य में पहली बार एक दिन में मिले 3000 से अधिक कोरोना केस, देखें राज्यवार आंकड़ों की लिस्ट

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 15,785,641  लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 640,016 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 485114 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 917567 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 32771 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1435453 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत का आंकड़ा कितना पहुंचा, कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में देश में 49,931 नए मामले सामने आए हैं वहीं 708 लोगों की मौत हुई है। हालांकि पॉजिटिविटी रेट में गिरावट भी देखी गई है। जोकि अब 9.68 फीसदी पर पहुंच गया है वहीं रिकवरी रेट में भी मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। ताजा आंकड़ों में यह 63.92 यानी कि करीब 64 फीसदी पहुंच गया है।

आईसीएमआर के आंकड़ों के अनुसार 26 जुलाई को 5,15,472 लोगों का टेस्ट हुआ। वहीं अब तक कुल 1,68,06,803 लोगों का टेस्ट किय़ा जा चुका है।

उत्तर प्रदेश में भी अब कोरोना वायरस का कहर बढ़ रहा है। प्रदेश में लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 3260 मरीज मिले हैं। एक दिन में पहली बार तीन हजार से अधिक मरीज मिले हैं। इससे पहले शनिवार को 2984 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। आंकड़ों के मुताबिक अब प्रदेश में 23921 एक्टिव मरीज हैं। 41641 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कुल 1426 की मौत हो चुकी है। रविवार को भी 39 मरीजों ने दम तोड़ा, जबकि 1741 को डिस्चार्ज किया गया है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

48956

46301

1041

96298

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

142

182

0

324

अरुणाचल प्रदेश

650

505

3

1158

असम

8109

24040

79

32228

बिहार

13117

25815

244

39176

चंडीगढ़ 

302

572

13

887

छत्तीसगढ़

2463

4944

43

7450

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

362

550

2

914

दिल्ली

11904

114875

3827

130606

गोवा

1549

3277

35

4861

गुजरात 

13131

40365

2326

55822

हरियाणा

6556

24384

392

31332

हिमाचल प्रदेश 

966

1198

12

2176

जम्मू एंड कश्मीर 

7680

9928

312

17920

झारखंड

4486

3704

85

8275

कर्नाटक

58425

35838

1878

96141

केरल

9664

9300

61

19025

लद्दाख

218

1063

4

1285

मध्य प्रदेश 

7857

19132

811

27800

महाराष्ट्र 

148905

213238

13656

375799

मणिपुर

681

1554

0

2235

मेघालय

562

135

5

702

मिजोरम

168

193

0

361

नागालैंड

786

549

4

1339

ओडिशा

8456

16793

140

25389

पुडुचेरी

1101

1645

40

2786

पंजाब

4102

8810

306

13218

राजस्थान

9935

25353

621

35909

सिक्किम

397

148

0

545

तमिलनाडु

53703

156526

3494

213723

तेलांगना

12264

41332

463

54059

त्रिपुरा

1526

2361

13

3900

उत्तराखंड

2475

3566

63

6104

उत्तर प्रदेश 

23921

41641

1426

66988

वेस्ट बंगाल

19595

37751

1372

58718

भारत में कुल मामले

485114

917568

32771

1435453


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।